सौर ऊर्जा इस्तेमाल करेगा व्हाइट हाउस
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ऊर्जा मंत्री स्टीवन चू केहवाले से मंगलवार को बताया,"व्हाइट हाउस की छतों पर सौर पैनल और सौर वाटर हीटर लगाए जाएंगे। इन्हें वर्ष 2011 के वसंत के अंत तक लगाने की योजना है।"
विभाग के आधिकारिक ब्लॉग पर चू ने बताया कि यह कदम ऊर्जा विभाग की योजना का हिस्सा है।
उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा और उसकी वजह से उत्पन्न होने वाले रोजगारों के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रतिबद्धता जाहिर कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications