पाकिस्तान ने नाटो से माफी मांगने को कहा

समाचार पत्र 'डान' के अनुसार कुर्रम एजेंसी क्षेत्र में हवाई हमले के बारे में पाकिस्तानी सेना और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के एक संयुक्त जांच दल ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है।

गौरतलब है कि गुरुवार को नाटो के हेलीकॉप्टर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुस आए और अफगानिस्तान सीमा से लगी सेना की एक चौकी पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शुरुआती छानबीन पूरी हो गई है, लेकिन बयान को लेकर बातचीत चल रही है। गठबंधन सेना ने पाकिस्तानी सेना को बयान से जुड़ा एक मसौदा मुहैया कराया है। सेना ने भी अपने लहजे में आईएसएएफ को जवाब दिया है।

एक अन्य सूत्र का कहना है कि पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन हुआ है, इस चीज का जिक्र बयान में करने पर सहमति बनी है।

उधर, आईएसएएफ का कहना है कि यह उल्लंघन आत्मरक्षा के लिए की गई कार्रवाई के दौरान हुआ, जबकि पाकिस्तानी सेना चाहती है कि गठबंधन सेना कबूल करे कि यह घटना टाली जा सकती थी।

सरकार का कहना है कि आईएसएएफ इस घटना के लिए माफी मांगे, जबकि गंठबंधन सेना केवल अफसोस और मारे गए जवानों के परिजनों से सहानुभूति जताने के लिए ही तैयार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+