भारत में उम्रकैद का मतलब आजादी : नीलम कटारा
नई
दिल्ली। प्रियदर्शिनी मट्टू हत्याकांड के दोषी की सजा कम किए जाने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर नीलम कटारा का कहना है कि भारत में उम्रकैद का मतलब 'गुनाहगारों के लिए आजादी' होता है। नीलम, नीतीश कटारा की मां हैं। नीतीश की उत्तर प्रदेश के नेता डी.पी. यादव के बेटे विकास ने वर्ष 2002 में हत्या कर दी थी। इसकी वजह यादव की बेटी भारती और नीतीश के बीच मित्रता थी। id="toptextpromo">बेटे
के हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ने वाली नीलम ने मट्ट से जुड़े न्यायालय के ताजा फैसले पर कहा कि उम्रकैद से दोषियों को उनके किए की सजा नहीं मिल पाती। सर्वोच्च न्यायालय ने मट्टू के हत्यारे संतोष कुमार सिंह की मौत की सजा को कम करके उसे उम्रकैद में बदल दिया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>नीलम
ने कहा, "मैं जानती हूं कि अपने बच्चे को खोने पर कैसा लगता है। हमारे देश में उम्रकैद का मतलब गुनाहगारों के लिए आजादी है। वे जल्द ही जमानत पर छूट जाते हैं।"उन्होंने कहा, "मैं मट्ट परिवार की निराशा समझ सकती हूं। हमारे देश में हत्या को क्रूरतम अपराध नहीं माना जाता क्योंकि यहां बड़ी संख्या में हत्याएं होती हैं। हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली की यह खामी है।"











Click it and Unblock the Notifications