परहेज से घटता है स्तन कैंसर का खतरा

एक अध्ययन के मताबिक जो महिलाएं सप्ताह में दो दिन खाने में केवल 650 कैलोरी लेती हैं उनमें स्तन कैंसर का खतरा पैदा करने वाले हार्मोन कम पाए जाते हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा कि स्तन कैंसर के उच्च जोखिम वाली महिलाएं ट्यूमर विकसित होने से रोकने के लिए इस तरह की भोजन शैली को अपना सकती हैं।

अध्ययन में 30 से 40 साल की ज्यादा वजन वाली आनुवांशिक कारणों से स्तन कैंसर के उच्च जोखिम वाली 50 महिलाओं पर अध्ययन किया।

इस अध्ययन के दौरान उन्हें सप्ताह में दो दिन जरूरत से तीन गुना कम कैलोरी का भोजन दिया गया।

छह महीने बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि इन महिलाओं में कैंसर पैदा करने वाले लेप्थिन और इंसुलिन की मात्रा कहीं कम पाई गई।

इस दौरान इन महिलाओं के वजन में औसतन 6.3 किलोग्राम की कमी आई और स्तन कैंसर का कारण बनने वाले सी-रिएक्टर प्रोटीन की मात्रा में भी कमी दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+