कार्यस्थल पर शोर, दिल के लिए खतरनाक
अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि 50 साल से कम उम्र के लोगों में यह खतरा चार गुना तक बढ़ जाता है और धूम्रपान करने वाले युवक भी शोर से प्रभावित होते हैं।
अध्ययन के लिए अमेरिका के एक दल ने पांच साल के अंतराल में 6,000 से ज्यादा कर्मचारियों पर अध्ययन किया। इन लोगों को दो समूहों में बांटा गया था। एक समूह उन लोगों का था जो कम से कम तीन महीने तक भारी शोर वाले वातावरण में काम करते थे और दूसरे समूह में वे लोग थे जो इस तरह के वातावरण में काम नहीं करते थे।
'ब्रिटिश मेडीकल' जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि शांत कार्यालयों की तुलना में शोर वाले कार्यस्थलों के लोग अधिक धूम्रपान करते हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक कर्मचारियों में से 50 से कम उम्र के ऐसे लोग जो शोर भरे माहौल में काम करते थे उनमें दिल की परेशानियों की आशंका तीन से चार गुना ज्यादा थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications