चिली में खान मजदूरों को निकालने के अंतिम चरण की तैयारी
उत्तरी चिली की सैन जोस खदान में करीब 700 मीटर नीचे मौजूद खनिकों तक पहुंचने के लिए मंगलवार को तीन मशीनों से खुदाई का काम जारी रखा गया।
खदान के पास स्थित कैंप होप में खान मजदूरों के रिश्तेदारों ने मंगलवार को पुलिस की गश्ती वाहन का सायरन बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
खदान में फंसे डेविड हेरेरा की बहन कार्ला हेरेरा ने बताया कि गत 22 अगस्त का दिन 'सबसे भावुक' क्षण था, जब सब लोगों को यह जानकारी मिली कि खदान में फंसे सभी खनिक 17 दिन बाद भी जिंदा हैं।
खदान में मजदूरों तक पहुंचने के लिए टी-130 मशीन से खुदाई की जा रही है। यह मशीन खनिकों तक सबसे पहले पहुंचने की स्थिति में है। इसने मंगलवार को 466 मीटर खुदाई की।
मुख्य अभियंता आंद्रे साउगैरेट ने बताया कि पत्थर की कठोरता के मद्द्ेनजर खुदाई करने वाली टीम ने सुरंग के व्यास को कम किया है। सुरंग का काम पूरा हो जाने पर विशेषज्ञ इसे सुरक्षित बनाने के लिए इसमें स्टील की चादर डालने का काम शुरू करेंगे।
साउगैरेट ने पत्रकारों से बताया, "अंतिम रूप से तैयार सुरंग के रास्ते को लेकर हमें विभिन्न विकल्पों की समीक्षा करनी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications