मास्को में 500 से ज्यादा शतायु
समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' ने प्रथम कार्यवाहक मेयर ल्यूदमिला श्वेतसोवा के हवाले से बताया,"मास्को में इस समय करीब 500 लोगों की उम्र 100 साल से अधिक है और यह हमारे शहर के लिए खुशी की बात है।"
उन्होंने बताया कि शहर में 100 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मास्को प्रशासन की ओर से गुजारे भत्ते के रूप में 25,000 रूबल दिए जाते हैं। इसके अलावा उन्हें सलाना 10,000 रूबल भी दिए जाते हैं।
श्वेतसोवा ने बताया कि पैसा कोई मायने नहीं रखता, लेकिन यह उनके प्रति ख्याल रखने का प्रतीक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications