धूम्रपान से बढ़ता है मुंह के कैंसर का खतरा

मुंह, गले और भोजन नली के कैंसर से ब्रिटेन में हर साल 10,000 लोगों की मौत हो जाती है और पूरे यूरोप में इससे 100,000 से ज्यादा लोग मारे जाते हैं।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक युवाओं में इस तरह के कैंसर का होना सामान्य होता जा रहा है और शोधकर्ताओं ने यह जानने की कोशिश की है कि ऐसा होने की क्या वजह है।

यूरोपीय संघ की मदद से पांच साल तक हुए एक अध्ययन में मुंह, गले और भोजन नली के कैंसर से ग्रसित 350 मरीजों और 400 ऐसे लोगों को शामिल किया गया जिन्हें इस तरह का कैंसर नहीं था। इन सभी की उम्र 50 साल से कम थी।

अध्ययन में पाया गया कि 10 में से नौ लोगों को धूम्रपान, मद्यपान और भोजन में फल व सब्जियां न लेने की वजह से यह कैंसर हुआ। यह पहले ही ज्ञात है कि धूम्रपान, मद्यपान और अस्वास्थ्यवर्धक भोजन लेने से ट्यूमर्स बनते हैं।

एबरडीन विश्वविद्यालय के अध्ययनकर्ता गैरी मैकफर्लेन का कहना है कि दुनियाभर में मुंह, गले और भोजन नली के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं और 50 से कम उम्र के लोगों में यह तेजी से फैल रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+