पाकिस्तान ने नाटो के 152 वाहन रोके
समाचार पत्र 'डॉन' ने सूत्रों के हवाले से बताया, "नाटो सैनिकों के लिए भेज जा रहे तेल टैंकरों के दस्तावेजों में चमन सीमा चौकी पर कुछ गड़बड़ी पाई गई।"
रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को सीमा शुल्क अधिकारियों से इन तेल टैंकरों और ट्रेलरों को रवाना कर देने का अनुरोध किया था।
सूत्रों ने बताया,"अमेरिकी अधिकारियों ने अफगानिस्तान में (नाटो) के सैनिकों के लिए भेजे जा रहे 152 ट्रेलरों और तेल टैंकरों को रोके जाने के विषय में हमसे संपर्क किया था।"
उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ के बारे में अमेरिकी अधिकारियों को सूचित किया।
उन्होंने बताया,"ट्रेलरों ओर तेल टैंकरों के दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही उन्हें अफगानिस्तान जाने की अनुमति दी जाएगी।"
उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क के अधिकारियों ने आपूर्ति वाहनों से मूल दस्तावेज मांगे हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी वाहन पाकिस्तान-अफगानिस्तान चमन सीमा पर खड़े हैं।
सूत्रों ने बताया,"नाटो आपूर्ति वाहनों को बिना जांच के अफगानिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications