जद (यु) प्रत्याशी को जान से मारने की धमकी
महतो ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि मंगलवार को जब वह उजियारपुर के बेला गांम पंचायत में जनसंपर्क अभियान पर थे तब उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर (09534679107) से फोन आया जिसने अपने आप को पप्पू सम्राट बताते हुए पांच लाख रुपये की मांग की और नहीं दिये जाने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक को दे दी है।
इधर, जिले के पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी उजियारपुर थाने में बुधवार को दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications