राष्ट्रपति ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

गहरे लाल रंग के बार्डर वाली सफेद साड़ी के पल्लु से सिर ढककर राष्ट्रपति ने स्वर्ण मंदिर की परिक्रमा की। उसके बाद पाटील ने पति देवीसिंह शेखावत और अन्य परिजनों के साथ 'गुरु गं्रथ साहिब' के समक्ष मत्था टेका।

राष्ट्रपति पहली बार स्वर्ण मंदिर आई थीं। पाटील के साथ पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटील, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, अमृतसर के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, भटिंडा की सांसद और सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत बादल और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। स्वर्ण मंदिर परिसर में सादे कपड़ों में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के स्वयंसेवकों ने मानव श्रृंखला बना रखी थी। इस अवसर पर राष्ट्रपति को 'सिरोपा' भेंट किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+