शिक्षा में भारत, चीन से है अमेरिका का मुकाबला: ओबामा

वाशिंगटन, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और चीन से अमेरिका के मुकाबले का हवाला देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश का शिक्षा बजट घटाए जाने के रिपब्लिकन पार्टी के प्रस्ताव का विरोध किया है।

ओबामा ने कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं द्वारा पिछले सप्ताह प्रस्तावित आर्थिक योजना में शिक्षा क्षेत्र का बजट 20 प्रतिशत घटाए जाने से असहमति जताई।

व्हाइट हाउस में सामुदायिक महाविद्यालयों के शिक्षकों और अधिकारियों की एक बैठक में ओबामा ने मंगलवार को कहा, "इस बारे में सोचिए कि चीन अपना शिक्षा बजट 20 प्रतिशत नहीं घटाने जा रहा है, भारत शिक्षा बजट 20 प्रतिशत नहीं घटाएगा।"

"भविष्य के लिए हमारी लड़ाई शिक्षा पर आधारित है और अस्सी लाख छात्रों को आर्थिक मदद वापस लेने और सामुदायिक महाविद्यालय की मदद वापस लेने का मतलब अपने सैनिकों का एकतरफा निरस्त्रीकरण करना है।"

"हमने 2020 तक के लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया है। स्नातक तैयार करने में एक बार फिर अमेरिका विश्व का नेतृत्व करेगा। मेरा मानना है कि इस लक्ष्य में सामुदायिक महाविद्यालय बड़ी भूमिका निभाएंगे। अगले 10 साल में इनसे 50 लाख स्नातक और प्रमाणपत्र धारक तैयार होंगे। और मेरा मानना है कि सामुदायिक महाविद्यालय इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"

ओबामा ने कहा, "रिपब्लिकन पार्टी की योजना से देश के केवल दो प्रतिशत अमीर करदाताओं को फायदा होगा। इससे देश के छात्रों और अर्थव्यवस्था को कोई लाभ नहीं होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+