शीला दीक्षित का मजाक बनाने वाले टीवी प्रस्तोता की आलोचना
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक टीवीएनजेड को इस वीडियो के खिलाफ कम से कम चार शिकायतें मिली हैं। वीडियो में चैनल के पूर्व प्रस्तोता पॉल हेनरी ने 'दीक्षित' शब्द का गलत ढंग से उच्चारण किया है। हेनरी को मंगलवार को ही निलम्बित किया गया है।
हेनरी ने वीडियो में कहा है कि शीला दीक्षित के नाम में 'दीक्षित' के स्थान पर 'डिक शिट' कहना ज्यादा सही है क्योंकि वह एक भारतीय हैं। दीक्षित की राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों को लेकर आलोचना हुई थी।
'न्यूजीलैंड इंडियन सेंट्रल एसोसिएशन' के अध्यक्ष पॉल सिंह बेंस का कहना है कि टीवीएनजेड अब भी इस वीडियो को प्रसारित कर रहा है जिसका मतलब है कि उसे हेनरी के कृत्य पर जरा भी अफसोस नहीं है।
हेनरी को एक लाइव प्रसारण में भारतीय मूल के गवर्नर-जनरल सर आनंद सत्यानंद के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के बाद निलम्बित कर दिया गया था।
अब टीवीएनजेड की वेबसाइट के 'वीडियो एक्सट्राज' खण्ड में 'पॉल हेनरी लाफ्स एबाउट द नेम दीक्षित' (दीक्षित नाम पर हंसते हैं पॉल हेनरी) नाम से इसे संग्रहित किया गया है।
बेंस मानते है कि दीक्षित सहित कुछ भारतीय नामों का उच्चारण मुश्किल है लेकिन हेनरी ने इसका मजाक बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications