शिपिंग कार्पोरेशन और आईटीआई के शेयर उछले
मंगलवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समूह (सीसीईए) ने एससीआई में हिस्सेदारी की बिक्री और नई हिस्सेदारी जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जिसके चलते बुधवार को कम्पनी के शेयर ने 20.46 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 202.50 रुपये का स्तर छुआ। दोपहर एक बजे के करीब शेयर भाव 15 प्रतिशत की तेजी के साथ 194 रुपये पर था।
हिस्सेदारी की बिक्री के बाद एससीआई में सरकार की हिस्सेदारी मौजूदा 80.12 प्रतिशत से घटकर 63.75 प्रतिशत हो जाएगी।
एक अन्य फैसले में मंत्रिमंडलीय समूह ने बेंगलुरू स्थित आईटीआई को सरकारी कम्पनियों की खरीद का कोटा आरक्षित करने की अवधि को बढ़ा दिया। इस फैसले के चलते बीएसएनएल और एमटीएनएल के उपकरणों के 30 प्रतिशत ठेके आईटीआई को मिलने की 20 सितम्बर को समाप्त हुई अवधि दो साल के लिए बढ़ा दी गई।
इस फैसले के चलते बम्बई स्टॉक एक्सचेंज पर आईटीआई का शेयर 10.97 प्रतिशत बढ़कर 47 रुपये पर पहुंच गया। दोपहर एक बजे के करीब भाव 45.40 रुपये था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications