भारत की चीनी खराब नहीं : पाकिस्तानी मंत्री

इस्लामाबाद, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत से आयातित चीनी की गुणवत्ता खराब होने के आरोपों को खारिज करते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि आयातित चीनी की बिक्री से पहले इसका परीक्षण किया गया है और यह खराब नहीं है।

पाकिस्तान के श्रम एवं श्रमशक्ति मंत्री सैयद खुर्शीद शाह ने मंगलवार को नेशनल असेंबली में कहा कि आयात से पहले चीनी की जांच की गई थी और बाजार में बिक्री से पहले एक बार फिर पाकिस्तान मानक एवं गुणवत्ता प्राधिकरण ने इसकी जांच की थी।

भारत से आयातित चीनी की गुणवत्ता खराब होने की बात को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि चीनी की कालाबाजारी करने वाले मीडिया के जरिए इस तरह के आरोप लगा रहा है।

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक मंत्री ने कहा कि आयातित चीनी का परीक्षण और प्रमाणीकरण किया गया है इसके बाद ही इसे बाजार में भेजा गया है।

शाह ने कहा कि आयातित चीनी के नमूने लिए गए हैं यदि कोई मिलावट पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि आयात की अनुमति दिए जाने के फैसले से बाजार में चीनी के दाम गिरे हैं। आयातित चीनी को बाजार में 72 रुपये प्रतिकिलोग्राम की कीमत पर बेचा जा रहा है जबकि पहले चीनी की कीमत 80 रुपये प्रति किलो थी। चीनी की कीमतों में अभी और कमी आ सकती है।

उन्होंने इस बात को भी निराधार बताया कि भारतीय चीनी को ब्राजील की कम्पनियों की पैकिंग में बेचा जा रहा है।

उन्होंने कहा, "इसमें छुपाने की कोई बात नहीं है। यह स्पष्ट है कि हम भारत से चीनी आयात कर रहे हैं, इसलिए इसका कोई कारण नहीं कि उसे ब्राजीली या थाईलैंड की कम्पनियों की पैकिंग में बेचा जाए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+