मेक्सिको में बाढ़, 2 लाख प्रभावित
समाचार एजेंसी ईएफई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि देश के टबैस्को राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में वहां के करीब 200,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 13 नगर पालिका क्षेत्रों में बाढ़ से व्यापक क्षति हुई है।
नागरिक सुरक्षा मामलों के प्रवक्ता रॉबटरे लोपेज ने बताया कि टबैस्को के पेनितास पनबिजली बांध से प्रति सेकेंड 2,450 क्यूबिक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।
उन्होंने बताया,"बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है क्योंकि नदियों का जलस्तर और बढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications