दिल्ली में डेंगू के 86 नए मामले
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को डेंगू के 86 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही इस वर्ष डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या 3,641 हो गई है।
दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण दिल्ली में अब तक सबसे अधिक 500 मामले सामने आए हैं।
अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष डेंगू से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications