आफ़त में राष्ट्रपति, सेना ने बचाया

आफ़त में राष्ट्रपति, सेना ने बचाया

रफ़ेल कोरिया अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए

पुलिस अस्पताल में फंसे इक्वाडोर के राष्ट्रपति रफ़ेल कोरिया को सैनिकों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. अस्पताल में राष्ट्रपति भत्तों में कटौती का विरोध कर रहे सुरक्षा बलों के कब्ज़े में थे.

कोरिया को सैनिकों ने विरोध कर रहे सुरक्षा बलों पर गोली चलाकर रिहा करवाया है. रिहा होने के बाद राष्ट्रपति अपने निवास की ‘बॉलकनी’ में आए और अपने हज़ारों समर्थकों को संबोधित किया.

अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सुरक्षा बलों के कब्ज़े में बीता समय उनकी सरकार का सबसे दुखद दिन है.

गुरुवार को हुई हिंसा को इक्वाडोर के राष्ट्रपति और उनके सहयोगियों ने 'सत्ता हथियाने की कोशिश' क़रार दिया है.

राष्ट्रपति कोरिया आंसू गैस के गोले से घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचे थे जहां उन्हें भत्तों में कटौती का विरोध कर रहे सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने वापस बाहर निकलने से रोक रखा था.

विरोध कर रहे पुलिसकर्मियों और सेना के बीच गोलीबारी के दौरान राष्ट्रपति को चुपके से एक व्हीलचेयर पर घटनास्थल ले बाहर निकाला गया.

ये ड्रामा गुरुवार सुबह तब शुरु हुआ जब भत्तों में कटौती कर रहे सुरक्षा बलों ने कई बैरकों पर कब्ज़ा कर राजधानी क्वेटो के कई सड़कों पर अवरोध खड़े कर दिए.

इक्वाडोर की नेशनल असेंबली की इमारत को भी विरोध कर रहे सुरक्षाकर्मियों ने कब्ज़े में ले लिया था.

राजधानी क्वेटो में सुरक्षा बलों की मुख्य बैरक में सैनिकों को संबोधित के दौरान अपनी कमीज़ फाड़ते हुए राष्ट्रपति कोरिया ने कहा था, “अगर आप राष्ट्रपति को मारना चाहते हैं, तो वो हाज़िर है. अगर आपमें हिम्मत है तो मारिए.”

इस संबोधन के कुछ ही देर बाद कोरिया को ‘गैस मास्क’ लगाकर घटनास्थल से भागने पर मजबूर हो गए थे.

इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां विरोध कर रहे सुरक्षा बलों ने उन्हें बाहर निकलने से रोक लिया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+