अयोध्या विवाद: यूपी के 22 क्षेत्रों में हवाई निगरानी

राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "संवेदनशील इलाकों को तीन हवाई जोन में विभाजित किया गया है, जिन्हें लखनऊ, वाराणसी और मेरठ से नियंत्रित किया जाएगा। इन क्षेत्रों में राज्य सरकार ने अपने हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं और कड़ी निगरानी रखी जा रही है।"
अधिकारी ने बातया कि अयोध्या को लखनऊ जोन के अधीन रखा गया है लेकिन फैजाबाद में स्थिति पर कड़ी नजर रखने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है। इसके अलावा वाराणसी में संवेदनशील क्षेत्र काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह में भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार के अपने हेलीकॉप्टरों के अलावा कुछ निजी हेलीकाप्टरों को भी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
अयोध्या में सरयू नदी में भी पुलिस मोटरबोट की तैनाती की गई है जिससे मंदिर के आस-पास किसी तरह की अप्रिय गतिविधि को रोका जा सके। इसी तरह वाराणसी में गंगा और मथुरा में यमुना में भी मोटरबोट के माध्यम से पुलिस कड़ी नजर रख रही है।












Click it and Unblock the Notifications