राष्ट्रमंडल खेल : मल्होत्रा ने कहा,

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने गुरुवार को मांग की कि तीन अक्टूबर से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के हाथों कराया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में मल्होत्रा ने कहा है कि संविधान के अनुसार देश में होने वाले किसी बड़े आयोजन का उद्घाटन करने के लिए प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति का पद सर्वोपरि है। मल्होत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष भी हैं।

मल्होत्रा ने पत्र में कहा है, "मुझे जानकारी मिली है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन की महारानी का संदेश पढ़ने के बाद खेलों की शुरुआत की घोषणा करेंगे। इसके बाद भारत की राष्ट्रपति संबोधित करेंगी और यह कहते हुए अभिभाषण का समापन करेंगी कि 'खेल शुरू किया जाए।' यदि यह प्रक्रिया अपनाई गई तो प्रिंस चार्ल्स प्रोटोकॉल में भारतीय राष्ट्रपति से अग्रगामी माने जाएंगे।"

भाजपा नेता मल्होत्रा जो जनरल एसोसिएशन ऑफ नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन्स (जीएएनएसएफ) के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि वह इस मुद्दे को आयोजन समिति के कार्यकारी मंडल में उठाएंगे।

उन्होंने कहा, "मुझे कहा गया कि इस मामले पर सरकार की नजर है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+