अयोध्या फैसला : बाल ठाकरे ने खुशी जताई
ठाकरे ने एक संक्षिप्त बयान में यहां कहा, "मैं इस बात से खुश हूं कि लंबे समय से लंबित अयोध्या के रामजन्मभूमि मुद्दे का अदालती फैसले के साथ अंत हो गया।"
शिव सेना ने हालांकि फैसले पर अपना रुख साफ नहीं किया है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने इसके पहले कहा कि पार्टी तब तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती, जब तक वह फैसले की प्रति सावधानी के साथ नहीं पढ़ लेती। ऐसे में आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर कोई रुख जाहिर करना जल्दबाजी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications