अयोध्या फैसला : उत्तराखण्ड में सभी दलों ने किया स्वागत
अदालत के फैसले के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिसन सिंह चुफाल ने कहा कि निर्णय स्वीकार है। उन्होंने कहा है कि अदालत के फैसले से यह तय हो गया है कि वह भूमि रामलला की जन्मभूमि है और हिन्दुओं को वहां पूजा करने का अधिकार है। उन्होंने कहा है कि न्यायालय का यह फैसला सभी वर्गो को स्वीकार करना चाहिए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक यशपाल आर्य का कहना है कि अदालत का फैसला मान्य है। उन्होंने कहा कि अदालत का निर्णय अच्छा है। फैसले को हिन्दू-मुस्लिम सब ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को सामाजिक सौहार्द बनाए रखना चाहिए।
वहीं उत्तराखण्ड क्रांतिदल के दिवाकर भट्ट ने कहा कि इतने वर्षो से लंबित मामले पर अदालत ने अच्छा फैसला दिया है, सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांति बनाए रखते हुए लोगों को देश के विकास की बात सोचनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications