अयोध्या फैसला : शिवराज ने कहा, मिशन अमन है लक्ष्य
अयोध्या मसले पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के फैसले के बाद मुख्यमंत्री ने हालात की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्तरों पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए। इतना ही नहीं समाज के सभी वगरें को विश्वास में लेकर शांति व सद्भाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
चौहान ने आगे कहा कि प्रदेश के नागरिक सदैव शांति व साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रखने में सहयोगी रहे हैं। उनका मिशन अमन कायम करने का है। बैठक में गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता सहित पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications