अयोध्या फैसला : ममता का टिप्पणी से इंकार
कालीघाट स्थित अपने आवास पर जुटे मीडियाकर्मियों से बनर्जी ने कहा, "मैं इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी।"
तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "हमसे कहा गया है कि इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी न की जाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता फैसले के प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे। चूंकि मुद्दा बहुत संवेदनशील है, लिहाजा हमसे कहा गया है कि कोई विवादास्पद बयान न दिया जाए।"
तृणमूल नेता ने कहा, "हमारी पार्टी प्रमुख इस मुद्दे पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और वकीलों के साथ गुरुवार की रात चर्चा करेंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications