अयोध्या फैसला : 'फैसले का धर्म से कुछ भी लेना-देना नहीं'
दास ने संवाददाताओं से कहा, "यह फैसला दुनिया के उन सभी लोगों की जीत है, जो राम में आस्था रखते हैं.. फैसले को किसी धर्म के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए।"
दास ने आगे कहा, "फैसले को किसी खास धर्म की जीत या किसी की हार के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। मैं फैसले का स्वागत करता हूं और मानता हूं कि देश का हर व्यक्ति इस फैसले को स्वीकार करेगा।"
यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में कोई अपील करेंगे, दास ने कहा, "फिलहाल इस बारे में मैं कुछ भी नहीं कह सकता.. पहले मैं अपने वकीलों से मंत्रणा करूंगा और उसके बाद ही कोई कार्रवाई करूंगा।"
दास ने कहा, "फिलहाल मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस फैसले से दोनों समुदायों के बीच भाईचारगी और एकता न प्रभावित हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications