अयोध्या फैसला : लालू ने कहा, भाईचारा बनाए रखें
लालू प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, "फैसले की प्रति आ जाने दीजिए, क्योंकि फैसला क्या आया है, इसे लेकर अभी भ्रम की स्थिति है। फैसले का ठीक से अध्ययन किया जाना चाहिए।"
लालू प्रसाद ने सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि फैसले से असंतुष्ट कोई भी पक्ष सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकता है।
ज्ञात हो कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने मंदिर के पक्ष में फैसला दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications