अयोध्या फैसला : हासिम अंसारी ने किया स्वागत
लखनऊ, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अयोध्या मामले में पक्षकार मोहम्मद हासिम अंसारी (90) ने गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इस फैसले पर अंतिम निर्णय सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।
अंसारी ने कहा, "मैं अदालत के फैसले का स्वागत करता हूं। मैं देश के सभी मुसलमानों से अपील करता हूं कि इस निर्णय से परेशान न हों, क्योंकि हमारी लड़ाई अब कठिन हो गई है।"
ज्ञात हो कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने अयोध्या में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल पर मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications