अयोध्या फैसला : नीतीश ने कहा, सद्भाव बनाए रखिए
नीतीश ने पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस फैसले को किसी की हार या जीत नहीं माननी चाहिए। लोगों को आपसी सद्भाव बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए और जो पक्ष फैसले से असहमत हो उसे उच्चतम न्यायालय की शरण लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस मसले पर किसी को राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही इसके सख्त खिलाफ रहे हैं।
नीतीश ने कहा कि बिहार में हमशा से साम्प्रदायिक सद्भाव की परम्परा रही है और उन्हें उम्मीद है कि इस समय भी वही परम्परा कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिति सामान्य है तथा किसी को भी माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications