दूसरे हमले की साजिश रच रहा था फैजल शहजाद

समाचार चैनल 'सीएनएन' के अनुसार अदालत के नए दस्तावेजों से दूसरी बार हमला करने की योजना का खुलासा हुआ है। एक मई को 'टाइम्स स्क्वेयर' में बम हमले की हुई कोशिश के दो दिन बाद 30 साल के शहजाद को गिरफ्तार किया गया था। वह भागने का प्रयास कर रहा था। इस मामले में पांच अक्टूबर को सुनवाई होनी है, जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा मिलने की संभावना है।

फेडरल कोर्ट में दायर दस्तावेजों के मुताबिक गिरफ्तारी के समय शहजाद ने कहा था, "अगर वह गिरफ्तार नहीं किया गया होता, तो दो हफ्ते बाद उसकी न्यूयार्क शहर में दूसरा बम विस्फोट करने की योजना थी।"

अभियोजन पक्ष के वकीलों ने कहा, "टाइम्स स्क्वेयर में हमले के लिए व्यस्तम समय का चयन इसलिए किया गया था, क्योंकि उस वक्त ज्यादा से ज्यादा पैदल यात्रियों और कार में सवार लोगों को निशाना बनाना आसान था।"

वकीलों ने यह भी बताया कि शहजाद को विश्वास था कि बम विस्फोट में तकरीबन 40 लोग मारे जाएंगे। उन्होंने बताया, "शहजाद दूसरे हमले की तैयारी में था।"

10 मामलों में आरोपी शहजाद ने 21 जून को अदालत में कहा था कि, "मैं 100 बार ऐसी गलती करना चाहता हूं, क्योंकि जब तक अमेरिका अफगानिस्तान और इराक से अपनी सेना को नहीं हटा लेता और सोमालिया, पाकिस्तान, यमन व मुस्लिम जमीन पर ड्रोन हमले नहीं रोकेगा। तब तक वह अमेरिका पर हमला करता रहेगा।"

वकीलों ने बताया कि शहजाद दिसम्बर 2009 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कबायली इलाके में रहा। इस दौरान वह पाकिस्तानी तालिबान या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सदस्यों के साथ रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+