अयोध्या फैसला : भाजपा ने कहा, भव्य राम मंदिर का निर्माण हो
फैसले की घोषणा के बाद गुरुवार को भाजपा की कोर समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आडवाणी ने कहा कि यह फैसला भगवान राम के जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) और अन्य विशेषज्ञ एजेंसियों न मत दिया है कि जिस जगह पर विवादित ढांचा स्थित है वहां पहले हिन्दू धार्मिक संरचना के अवशेष थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा मानती है कि इस फैसले से देश में राष्ट्रीय एकता के एक नए अध्याय और अंतर-सामुदायिक संबंधों के नए युग की शुरुआत होगी। भाजपा कृतज्ञ है कि देश ने अदालत के इस फैसले को परिपक्वता से स्वीकार किया है।
भाजपा की कोर समिति की इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी, वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications