मप्र में शिक्षण संस्थाएं शुक्रवार को बंद रहेंगी
प्रदेश में गुरुवार का दिन गहमा-गहमी भरा रहा। अयोध्या मसले के फैसले का पूरे दिन लोगों ने बेसब्री से इंतजार किया। इसी के चलते प्रदेश के प्रमुख शहरों में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखी गई। अधिकांश बाजारों में खामोशी छाई रही और जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे, पुलिस की चौकसी और अवांछित तत्वों की तलाशी का दौर जारी है।
प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था पर पूरी नजर रखी और जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही उनकी ओर से मोबाइल पर शांति बनाए रखने की अपील भी की गई।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने तमाम जिलाधिकारियों को खद फैसले लेने का अधिकार दिया है। इसी के चलते भोपाल, इंदौर व ग्वालियर के जिलाधिकारियों ने शुक्रवार को शिक्षण संस्थाएं तथा शराब एवं आतिशबाजी की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।












Click it and Unblock the Notifications