अयोध्या फैसला: उच्च न्यायालय के निर्णय के प्रमुख बिंदु
उच्च न्यायालय की ओर से आधिकारिक रूप से मीडिया के लिए जारी दो पृष्ठों के 'सार' में प्रश्न और उत्तर के साथ जो बातें स्पष्ट की गई हैं वे निम्नलिखित हैं।
1. क्या विवादास्पद स्थल भगवान राम का जन्म स्थान है?
अदालत : विवादास्पद स्थल भगवान राम का जन्म स्थान है।
2. क्या विवादास्पद इमारत मस्जिद थी? यदि थी तो वह कब और किसके द्वारा बनाई गई थी?
अदालत : विवादास्पद इमारत बाबर द्वारा बनाई गई थी। इसके निर्माण का साल निश्चित नहीं है लेकिन इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ इसे बनाया गया था। इसलिए इसका चरित्र मस्जिद का नहीं हो सकता है।
3. क्या हिन्दू मंदिर को ध्वस्त कर मस्जिद का निर्माण किया गया था?
अदालत : विवादास्पद ढांचे का निर्माण पुराने ढांचे के स्थान पर उसे ही तोड़कर किया गया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने प्रमाणित किया है कि वहां एक विशाल हिन्दू धार्मिक ढांचा था।
4. क्या 22/23 दिसम्बर, 1949 की रात मूर्तियां इमारत में रखी गई थीं?
अदालत : मूर्तियां 22/23 दिसम्बर, 1949 को मध्य रात्रि को विवादास्पद ढांचे के मध्य गुंबद में रखी गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications