चीन ने 3 जापानियों को मुक्त किया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीनी अधिकारियों ने कहा, "जापान के तीन नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। इन तीनों ने चीनी कानून के उल्लंघन की बात स्वीकार की है और अपनी गलती के लिए खेद जताया है।"

हिरासत में लिए गए एक अन्य जापानी नागरिक सदा ताकाहाशी के बारे में जांच-पड़ताल की जा रही है। उस पर सैन्य लक्ष्यों की वीडियो रिकॉर्डिग करने का आरोप है।

गौरतलब है कि 23 सितम्बर को उत्तरी हीवी प्रांत की राजधानी शीजीयाजूआंग के सैन्य क्षेत्र में घुसपैठ करने के मामले में चार जापानी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया था।

दूसरी ओर समाचार एजेंसी 'डीपीए' ने जापानी मीडिया के हवाले से बताया है कि चीनी अधिकारियों ने चार जापानी नागरिकों को उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वह एक सरकारी परियोजना पर काम करे थे। सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय सैना द्वारा छोड़े गए रासायनिक हथियारों को हटाने के लिए यह परियोजना शुरू की है।

जापान के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि जापानी विदेश मंत्री सेजी मैहारा ने चीनी राजदूत को सोमवार को तलब किया था। विदेश मंत्री ने उनसे कहा था कि चीन सरकार चारों जापानी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और इस मामले का जल्द समाधान करे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+