भारत, रूस का 2015 तक 20 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि दोनों देश दवा, प्रौद्योगिकी, कृषि और ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के प्रयास करेंगे।
रूस के वाणिज्य मंत्री विक्टर बी. क्रिस्टेंको से मुलाकात के बाद शर्मा ने कहा कि आपसी व्यापार के मौजूदा स्तर से दोनों देशों में मौजूद संभावनाओं का पता नहीं चलता। दोनों देश वर्ष 2015 तक आपसी व्यापार बढ़ाकर 20 अरब डॉलर करने पर सहमत हुए हैं।
उन्होंने कहा कि रूस भारत के लिए अपना मांस, पशु उत्पाद और दवा बाजार खोलेगा।
भारत को दीर्घ कालिक व्यवस्थाओं के तहत कच्चे हीरे उपलब्ध कराने और भारत में अलरोसा का कार्यालय खोलने के मुद्दों पर हुई बातचीत पर संतोष जताते हुए शर्मा ने कहा कि आपसी सहयोग से दोनों देशों को फायदा होगा।
गुरुवार को जारी किए गए बयान में शर्मा ने कहा, "इस प्रयास से विश्व के हीरा बाजार में स्थिरता आएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications