परोपकार के छोटे प्रयासों के समर्थक हैं गेट्स और बफेट
निवेश सलाहकार बफेट ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं छोटे स्तर पर परोपकार के कार्य करने वाले लोगों की विशेष सराहना करता हूं।"
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक गेट्स ने छोटे और बड़े स्तर पर परोपकार के कार्यो की तुलना करते हुए कहा, "दोनों तरह के कार्य एक दूसरे के पूरक है और एक दूसरे के साथ ही विकसित होते हैं।"
40 अमेरिकियों को अपनी सम्पत्ती का आधा हिस्सा परोपकार के कामों में लगाने के लिए तैयार कर चुके बफेट और गेट्स चीन में एक चैरिटी समारोह में शामिल हुए।
चीन के अमीर लोगों में परोपकार पर बात करने को लेकर अनिच्छा की स्थिति नहीं है।
बफेट ने कहा, "करीब 25 से 30 मेहमानों ने परोपकारी कामों पर बात की। हमने अमेरिका में अपने अनुभवों के बारे में बताया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications