पाकिस्तान ने नाटो की आपूर्ति रोकी (लीड-1)
पाकिस्तानी टेलीविजन चैनल 'दुनया' की रिपोर्ट में बताया गया है कि वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने अफगानिस्तान से लगने वाली तोरखाम सीमा पर तेल टैंकरों और ट्रकों को रोकने का आदेश दिए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान के कबायली जिले खुर्रम के मंडाटो खांडो पुलिस चौकी पर हुए इस हमले में तीन जवान घायल भी हुए हैं।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' ने फ्रंटियर कोर के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया,"हमारी सेनाओं ने सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए हैं ताकि इस तरह की अक्रामणकारी गतिविधियों से निपटा जा सके।"
दूसरी ओर नाटो ने इस हमले की पुष्टि की है। उसका कहना है कि हमला आतंकवादियों को निशाना बनाकर किया गया था। यह क्षेत्र तालिबान और अल कायदा का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि हमले में मारे गए और घायल जवान अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर के जवान थे, जो सीमा पर तैनात थे।
गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह के दौरान यह तीसरा मौका है जब नाटो ने पाकिस्तानी सीमा में आतंकवादियों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications