दिल्ली चिड़ियाघर में प्रवेश शुल्क दोगुना होगा
चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक अब यहां आने वाले घरेलू पर्यटकों को वर्तमान टिकट दर 10 रुपये के बदले 20 रुपये देने होंगे। वहीं विदेशी पर्यटकों को 50 रुपये के टिकट के बदले 100 रुपये भुगतान करना होगा। बच्चों को पांच रुपये की जगह 10 रुपये की टिकट लेनी होंगी।
अधिकारियों के मुताबिक कैमरों के प्रयोग करने के लिए पर्यटकों को 50 रुपये की जगह 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं वीडियो कैमरा शुल्क 500 रुपये से बढ़ा कर 1000 रुपये करने की योजना है।
चिड़ियाघर के प्रवेश द्वार पर एक एटीएम स्थापित करने की योजना भी बनाई जा रही है।
चिड़ियाघर के संयुक्त निदेशक आनंद कृष्ण ने आईएएनएस को बताया,"प्रवेश शुल्क बढ़ाने का निर्णय लंबे समय से लंबित था। प्रवेश शुल्क में वृद्धि से चिड़ियाघर के राजस्व में वृद्धि होगी।"
उन्होंने बताया कि यदि प्रवेश शुल्क में वृद्धि हुई तो चिड़ियाघर का वार्षिक राजस्व दो करोड़ रुपये हो जाने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications