अयोध्या फैसला : प्रधानमंत्री की वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक शुरू (लीड-1)
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम और केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में फैसले के संदर्भ में देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभ में सरकार की योजना सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक बुलाने की थी लेकिन यह योजना बदल दी गई, क्योंकि सीसीएस के दो प्रमुख सदस्य, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी और विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications