राजद का पूर्व विधायक आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार
पटना, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के लखीसराय जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक पूर्व विधायक प्रहलाद प्रसाद को गुरुवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता एवं आर्म्स एक्ट के उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
लखीसराय के पुलिस उपाधीक्षक रंजीत कुमार मिश्र ने बताया कि विधायक प्रसाद को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह सुबह कहीं जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके पास से दो लाइसेंसी बंदूक और सैकड़ों गोलियां जब्त की गईं।
मिश्र ने बताया कि लाइसेंस के शर्तो से अधिक गोलियां होने के कारण उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
इस मामले की एक प्राथमिकी लखीसराय थाना में दर्ज करा दी गई है तथा प्रसाद से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications