प्रधानमंत्री अयोध्या फैसले की समीक्षा करेंगे
एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि एक उच्चस्तरीय बैठक में 61 वर्ष पुराने मामले में आए इस फैसले पर चर्चा की जाएगी। फैसले के तत्काल बाद देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभ में सरकार की योजना सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक बुलाने की थी लेकिन यह योजना बदल दी गई, क्योंकि रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी और विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा उपलब्ध नहीं है। कृष्णा फिलहाल अमेरिका में हैं।
सूत्रों ने कहा कि मनमोहन सिंह के अलावा समीक्षा बैठक में गृह मंत्री पी.चिदम्बरम, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, कानून मंत्री एम.वीरप्पा मोइली और अन्य वरिष्ठ मंत्री हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications