अयोध्या विवाद : महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सरकार ने मुम्बई में लगभग 45 संवेदनशील स्थानों की पहचान की है। इन स्थानों पर सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
मुम्बई के आलावा अन्य शहरों भिवंडी (ठाणे जिला), मालेगांव (नासिक जिला)और औरंगाबाद सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 7,000 असामाजिक तत्वों की पहचान की गई है और इन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications