अयोध्या विवाद : देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हम हर क्षण स्थिति पर नजर रख रहे हैं। अभी तक स्थिति संतोषजनक है। हम उम्मीद करते हैं कि फैसले के बाद भी स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहेगी।"

अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा के लिहाज से गुरुवार को उत्तर प्रदेश की स्थिति पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

अयोध्या में विवादित स्थल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, इसके अलावा लखनऊ अदालत परिसर में भी बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली में रविवार से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों और अयोध्या मसले पर आने वाले फैसले के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मथुरा, वाराणसी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, कानपुर, इलाहाबाद, आजमगढ़, गोरखपुर और राज्य के अन्य जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में पुलिस और सुरक्षाबलों के 1,90,000 जवानों को तैनात किया गया है। इनमें 20,000 केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं।

महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, केरल की स्थितियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई, अहमदाबाद, बडोदरा, भिवांडी, भोपाल, जम्मू एवं कश्मीर, हैदाराबाद, बेंगलुरू, कोयम्बटूर और कोझीकोड में विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा था, "यह आवश्यक है कि समाज के हर वर्ग के लोग फैसला आने के बाद धर्य एवं शांति बनाए रखें।"

प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने भी देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय लखनऊ खंडपीठ अयोध्या के विवादित मुद्दे पर गुरुवार 3.30 बजे अपना फैसला सुनाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+