उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य वार्ता शुरू
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच सैन्य मसलों पर बातचीत उत्तर कोरिया के पानमुनजोम में शुरू हुई। यह स्थान दोनों देशों की सीमा के निकट है।
इसी साल मार्च में दक्षिण कोरियाई युद्धपोत के डूबने की घटना के बाद से दोनों देशों के संबंधों में खासा तनाव आ गया था। दक्षिण कोरिया पोत डूबने के लिए उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराता है। इसके मद्देनजर यह वार्ता महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
दक्षिण कोरिया ने 30 सितम्बर की तारीख का प्रस्ताव रखा था जिसे उत्तर कोरियाई सरकार ने मान लिया था। इससे पहले उत्तर कोरिया ने पहले 15 सितम्बर को बातचीत करने का प्रस्ताव रखा था हालांकि इस प्रस्ताव को किन्हीं कारणों से मूर्त रूप नहीं दिया जा सका था।
उत्तर कोरिया का कहना रहा है कि वह सीमा पर दक्षिण कोरियाई सेना की गतिविधियों और समुद्री सीमा विवाद पर बातचीत करना चाहता है। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया ने समुद्री सीमा विवाद के साथ उसके एक युद्धपोत के डूबने की घटना पर भी वार्ता पर जोर देता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications