अयोध्या विवाद : अमिताभ बोले, हमारे धर्य की परीक्षा होगी
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "इस बात का भय है कि फैसले से नाखुश पक्ष हिंसा भड़का सकता है। मीडिया की खबरों के अनुसार पूरे देश में सुरक्षा तैयारियां जोरों पर हैं। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल तैनात हैं। देश के महत्वपूर्ण लोगों की ओर से शांति की अपील की जा रही है।"
उन्होंने कहा, "देश के हर नागरिक ने न्यायपालिका में विश्वास जताया है और अंतिम फैसले का सम्मान भी करेगा। इस बात को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई कि किए गए वादों और बातों पर कितना अमल होगा। मुझे लगता है कि ऐसा जरूर होगा।"
अमिताभ कहते हैं, "देश में कभी भी इस तरह की मजबूत झलक मीडिया की ओर से नहीं पेश की गई जैसी आज देखने को मिल रही है। हम सभी को हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखना है। इस अवसर पर हमारे धय और इच्छाशक्ति की परीक्षा होगी।"
गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर 3.30 बजे इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ अयोध्या विवाद पर अपना फैसला सुनाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications