मप्र में 'अभिनव अभियान' की शुरुआत 2 अक्टूबर से
अभियान के पॉयलट प्रोजेक्ट के लिए मंडला जिले के नारायणगंज विकासखण्ड को चुना गया है। गांधी जयंती से हर द्वार पर राशन पहुंचाने की योजना के मुताबिक गरीबी रेखा से नीचे और अंत्योदय योजना के उपभोक्ताओं को तीन माह का अग्रिम खाद्यान्न (विशेष तौर पर चावल) नगद भुगतान पर उपलब्ध कराया जाएगा।
सुविधा के मद्देनजर 300 से ज्यादा राशन कार्ड होने पर निर्धारित दो दिनों में यह राशन वितरित किया जाएगा। यह वितरण भी निर्धारित समय पर होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications