मस्तिष्क कैंसर का जोखिम कम करती है कैफीन

वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वैज्ञानिकों का विश्वास है कि कैफीन मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को रोक कर ट्यूमर के विकास को रोक सकती है। कुछ वैज्ञानिक ऐसा भी मानते हैं कि चाय या कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मस्तिष्क को कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं।

हर साल करीब 4,200 लोगों में मस्तिष्क कैंसर की पहचान होती हैं। इनमें से करीब आधे लोग 'ग्लिओमास' प्रकार के कैंसर से पीड़ित होते हैं। यह खतरनाक प्रकार का मस्तिष्क कैंसर है, जिसका इलाज बहुत मुश्किल है।

मस्तिष्क कैंसर के लक्षणों में सिर में दर्द होता है, दृष्टि धुंधली हो जाती है, आलस्य और नींद जैसा महसूस होता है। इसके अलावा व्यक्तित्व, याददाश्ता या मानसिक योग्यता में भी बदलाव आते हैं।

इलके लिए शोधकर्ताओं ने करीब आठ साल तक 500,000 पुरुषों और स्त्रियों का अध्ययन किया।

शोधकर्ताओं के दल ने बार-बार कॉफी या चाय पीने वाले और इनका बहुत कम या बिल्कुल नहीं सेवन करने वाले लोगों के बीच कैंसर के जोखिम की तुलना की।

कॉफी या चाय का एक प्याला कैंसर का जोखिम औसतन 34 प्रतिशत तक कम कर देता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+