अपनों की बगावत से परेशान हैं राजनीतिक दल

पटना, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में प्रमुख राजनीतिक दल अपनों की बगावत से परेशान हैं। कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) सहित राज्य के प्रमुख दलों में टिकट को लेकर बगावत शुरू हो गई है।

सभी दलों को इस बात की आशंका पूर्व में ही थी कि उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही ऐसी स्थिति नजर आएगी। जानकारों के मुताबिक इसी वजह से सभी दलों ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने में काफी समय लगाया। सूत्र बताते हैं कि बगावत के कारण ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अब तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

राज्य के प्रमुख दलों में कांग्रेस ने सबसे पहले अपने 77 उम्मीदवारों की सूची जारी की। सूची जारी होते ही राजद से कांग्रेस में आए साधु यादव ने चुनाव अभियान समिति के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया तो कांग्रेस की नेता एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने बागी तेवर अख्तियार कर लिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्र का कहना है कि कहीं कोई असंतोष नहीं है और पार्टी में टिकट बंटवारे में किसी प्रकार की धांधली नहीं हुई है।

भाजपा ने भी 87 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। टिकट न मिलने से नाराज सहरसा के विधायक संजीव कुमार झा और बेगूसराय के विधायक श्रीकृष्ण सिंह ने बगावती तेवर अख्तियार करते हुए चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। भाजपा ने चार वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए हैं।

सबसे ज्यादा पेरशानी जद (यु) को झेलनी पड़ रही है। जद (यु) ने 54 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। योग्य लोगों को टिकट नहीं देने का आरोप लगाते हुए राज्यसभा के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उपेन्द्र कुशवाहा ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया तो विधान परिषद के सदस्य शिवप्रसन्न यादव ने भी विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

इधर, सांसद पूर्णमासी राम ने भी पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करने का ऐलान कर दिया। सूत्र बताते हैं कि सांसद कैप्टन जयनारायण प्रसाद निषाद भी नाराज चल रहे हैं।

कांग्रेस ने राज्य में विधानसभा की सभी 243 सीटों पर लड़ने की घोषणा की है कि जबकि भाजपा और जद (यु) ने तालमेल के तहत क्रमश: 102 और 142 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

गौरतलब है कि राज्य में छह चरणों के तहत 20 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चुनाव होंगे तथा मतगणना का काम 24 नवम्बर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+