नाटो के हमले में 3 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए
इस्लामाबाद, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की ओर से गुरुवार सुबह पाकिस्तान की खुर्रम एजेंसी में किए गए हवाई हमले में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।
समाचार चैनल डॉन न्यूज के अनुसार यह हमला अफगानिस्तान की सीमा से पाकिस्तान की सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर किया गया। नाटो ने इस हमले की पुष्टि की है। उसका कहना है कि हमला आतंकवादियों को निशाना बनाकर किया गया था।
गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह के दौरान यह तीसरा मौका है जब नाटो ने पाकिस्तानी सीमा में आतंकवादियों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications