अंतरिक्ष में होटल बनाएगी रूसी कंपनी

मास्को, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। मास्को की दिग्गज कंपनी 'आर्बिटल टेक्नोलाजिज' का कहना है कि वर्ष 2015-2016 तक वह अंतरिक्ष में एक होटल बनाएगी।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक कंपनी के सीईओ सर्गेई कोस्तेंको ने बुधवार को कहा कि इस परियोजना पर 10 करोड़ की लागत आएगी।

कोस्तेंको ने कहा कि इस होटल की पहली यात्रा करने वालों में व्यवसायिक और अनुसंधान कार्यक्रमों से जुड़े लोग शामिल हो सकते हैं। यह होटल काफी आरामदायक होगा और यहां जाने वाले पर्यटक एक बड़ी खिड़की के माध्यम से पृथ्वी का नजारा देख सकेंगे।

रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी (रोसकोसमास) की सहयोगी कंपनी स्पेस एडवेंचर्स कंपनी अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने वाले लोगों का चयन करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+