स्पेन में हिंसा के बाद 100 गिरफ्तार
मेड्रिड, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन में कामगार सुधार से जुड़े सरकारी कदमों के खिलाफ बुधवार को श्रम संगठनों की एकदिवसीय हड़ताल के दौरान कई स्थानों पर हिंसा हुई। पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार श्रम संगठनों ने 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया था। इनमें स्पेन के लगभग 74 फीसदी ने कामगारों ने हिस्सा लिया।
श्रम मंत्री क्लेस्टिनो कोरबाचो ने कहा कि हड़ताल में कम लोग शामिल हुए थे और इसका असर भी आंशिक था। उन्होंने इस हड़ताल को लगभग विफल करार दिया।
स्पेन के कई शहरों में हड़ताल में शामिल कामगार और सुरक्षाबलों में झड़प भी हुई। उपद्रव कर रहे कामगारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि 100 से अधिक कामगारों की गिरफ्तारी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications